फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश की पूजा कर उठाया धर्म लाभ

विज्ञापन
गणेश महोत्सव के चलते खेकड़ा के अर्वाचीन इंटर कालेज में भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते श्रद्वालु - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। गणेश महोत्सव के चलते खेकड़ा में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। श्रद्धालु भगवान श्रीगणेश की जयजयकार कर झूमते रहे।
विज्ञापन

अखिल भारत वर्षीय धर्म संघ की ओर से अर्वाचीन इंटर कॉलेज के प्रांगण में गणेश महोत्सव के आठवें दिन श्रद्धालुुुओं ने भगवान गणेश के उमासुतम स्वरूप की पूजा की। पंडित हरिओम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ नवग्रह, भद्र मंडल, ओमकारेश्वर, प्रतिमा का पूजन, स्नान करा वस्त्र, नैवेद्ध, फल, पुष्प, यज्ञोपवीत, मोदक अर्पित कर भगवान की पूजा कराई।
विज्ञापन

गायिका टीना पांचाल ने भगवान गणेश को समर्पित मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान मीनाक्षी शर्मा, धर्म संघ के कोषाध्यक्ष डा. अभिषेक शर्मा, अनुज शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पुनीत शर्मा, उमाशंकर वैद्य, संजय प्रजापति, अनिरुद्ध गौड़, श्रद्धानंद पांचाल, नरेंद्र धामा, कुलदीप मौजूद रहे। सीताराम मंदिर में गणेश महोत्सव में कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। आचार्य यज्ञेश शास्त्री ने भगवान गणेश की पूजा कराई। इस दौरान जयबीर सिंह, राजेंद्र गोस्वामी, विपिन शर्मा, देवेश कौशिक, जयकुमार शर्मा, सन्नी गुप्ता, संजय वर्मा, सुशील कौशिक, कर्ण गोस्वामी, अनीता शर्मा, बेबी वर्मा, एकता मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें