फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परीक्षा को नकलविहिन कराने के लिए बनाए जाएंगे तीन कंट्रोल रूम

Tue, 31 Dec 2024 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार परीक्षा का नकलविहिन बनाने के लिए तीन कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। एक कंट्रोल रूम डीआईओएस कार्यालय तो दो कंट्रोल रूम दो इंटर कॉलेज में बनाए जाएंगे। जहां से परीक्षा पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा फरवरी में शुरू होकर मार्च में समाप्त होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहिन बनाने की माध्यमिक शिक्षा विभाग के सामने चुनौती है। परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट बनाने के लिए अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी चल रही है। हर बार जिले में एक ही कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाती थी।
इस बार जिले में तीन कंट्रोल रूम बनाकर सीसीटीवी कैमरों से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए तीनों स्थानों से नजर रखेगा। यदि एक जगह से चूक हो जाती है तो दूसरी जगह से पकड़ में आ जाएगा। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय के अलावा दो इंटर कॉलेजों का चयन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि परीक्षा नकलविहिन कराने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें