फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य शिकायत केन्द्र पर शराब पीकर आपस में भिडे संविदा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मुख्य शिकायत केंद्र पर बुधवार रात्रि शराब पीकर तीन संविदा कर्मचारी आपस में भिड़ गए। तीनों ने आपस में गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। ईओ ने तीनों संविदा कर्मियों को हटा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य शिकायत केंद्र पर शराब पीकर तीन संविदा कर्मी हंगामा कर रहे हैं और मुख्य शिकायत केंद्र पर रखे सामान को इधर-उधर फेंक रहे हैं। जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही है। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। उधर, यह मामला अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों को हटा दिया।
अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार ने बताया कि शराब पीकर आपस में लड़ने वाले तीन संविदा कर्मियों में सलीम, विकास कुमार, अमित कुमार को हटा दिया गया है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि सूचना पर तीन संविदा कर्मचारियों में सलीम, अमित व विकास को हिरासत में लिया गया था, फिलहाल हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें