बड़ौत/ बिनौली। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव उपलक्ष्य में नगर और बिनौली क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्त्रस्म आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक मटकी, बांसुरी सजाते हुए कहा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ डायरेक्टर हर्षित जैन, संजय जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। बच्चों ने विभिन्न रंग-बिरंगी वेशभूषा धारण कर एक से बढ़कर एक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किए। उधर कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्रबंधक राव फारूख महमूद ने कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ किया और जन्माष्टमी पर्व का महत्व बताया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किए।
सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत करने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बिनौली क्षेत्र में ग्वाली खेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित मटकी सजाओ प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, सना द्वतीय, निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्नेहा, अनुराधा, प्रियांशी, सलोनी, ईशा, रोजी,वैष्णवी की मटकी की भी सराहना की गई। निर्णायक मंडल में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह, संस्था सचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शबाना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर,अमरीश कुमार, अश्वनी मोघा, नीतू राणा, हीरालाल, नीतू पंवार आदि का सहयोग रहा।
मूर्ति देवी बालिका विद्यापीठ स्कूल बिनौली में नर्सरी से कक्षा तीन तक के छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण, बलराम, सुदामा, माता यशोदा व नंद की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। मटकी सजाओं में कक्षा-8 की खुशबू, आराध्या द्वितीय व 6 की शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक विनोद गिरी, प्रधानाचार्या बबीता पाराशर ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना, विक्टोरिया पब्लिक स्कूल जौहड़ी, मदर पब्लिक स्कूल बिनौली, ग्रीन पब्लिक स्कूल बिनौली, न्यू आदर्श पब्लिक स्कूल बिनौली, पर्ल ग्लोबल एकेडमी फजलपुर सुंदरनगर में भी जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म हुए।
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में राधा कृष्ण की ड्रेस में सजे बच्चे- फोटो : BARAUT
राधा कृष्ण बने बच्चे- फोटो : BARAUT