तहसील दिवस में डीएम और पुलिस अधीक्षक बागपत ने लोगों की समस्याएं सुनीं। विभागीय अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। 47 में से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया।
मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में डीएम हृदय शंकर तिवारी और पुलिस अधीक्षक बागपत पूनम सिंह ने नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें राजस्व की 22, पुलिस की चार, नलकूप की तीन, बीडीओ की तीन, रेवेन्यू की 10 समाज कल्याण की 2, विद्युत की तीन शिकायतों समेत कुल 47 शिकायती पत्र आए।
डीएम ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सीडीओ जेपी रस्तौगी, एसडीएम दीपाली कौशिक तहसीलदार वेद सिंह चौहान, सीओ श्वेताभ पांडेय, सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार मिश्रा समेत सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
महिला को चेक सौंपा
खेकड़ा तहसील कार्यालय में आयोजित जनता दिवस में जिलाधिकारी ह्दय शंकर तिवारी और एसपी पूनम सिंह ने कृषक सहायता दुर्घटना बीमा योजना में सांकल पुट्ठी निवासी मृतक सतपाल की पत्नी अमरेश को दो लाख रुपये का चेक दिया। इस दौरान कृषि मंडी समिति सचिव जयप्रकाश धामा आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है सांकल पुट्ठी निवासी किसान सतपाल की खेत में कार्य करते विद्युत करंट लगने से दो माह पहले मौत हो गई थी।