फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतरे

Wed, 06 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
दोघट-कान्हड मार्ग की जर्जर हालत के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गत कई साल से जर्जर दोघट-कान्हड़ मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए नासूर बन चुका है। मार्ग मेंबने गहरे-गहरे गड्ढे लोगों को मौत की दावत दे रहे हैं। सैकड़ों बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने से क्षुब्ध लोगों ने मंगलवार को दोघट-कान्हड़ मार्ग पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी की। बाद मेें बैठक कर डीएम का घेराव करने  का निर्णय लिया।
विज्ञापन


 मंगलवार को  ब्रिजेश पंवार के नेतृत्व में कई गांव के लोग एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा दोघट-कान्हड़ मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण मार्ग है, क्योंकि इस मार्ग से टीकरी, निरपुडा, कान्हड़, दोघट, भगवानपुर, हिम्मतपुर सुजती, चित्तम खेड़ी, भड़ल, किशनपुर बराल, रमाला, माजरा, दाहा, पलड़ी, बरनावा, बिनौली सहित सैकड़ों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं।

अब यह मार्ग पिछले छह साल  से टूटा पड़ा है, इस कारण मार्ग पर  गड्ढे होने के कारण आए दिन राहगीरों के साथ हादसे हो रहे हैं। मार्ग इतना खराब हो चुका है कि पैदल राहगीरों का चलना भी दुष्वार हो गया है। इसके बाद सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता और बलबीर सिंह के संचालन मेें बैठक हुई। इसमें एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर डीएम का घेराव करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इस दौरान रणवीर, तेजपाल, रोहित, रवि, नरेंद्र, महिपाल, मदन, रविंद्र, हरपाल, अनित, विनीत, जयभगवान, सतीश शर्मा, राजेंद्र पंवार, मांगे, लाखन, पप्पू पंवार, सुरेंद्र, सुनील, प्रवीण, कालू, रवि, बबलू, अजित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें