फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गाड़ी रुकवाकर छपरौली के तीन पशु व्यापारियों पर हमला

Tue, 17 Jun 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
छपरौली में लूट की सूचना के बाद खेत में आरोपियों की तालश करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
छपरौली। रठौड़ा मार्ग पर रजबहे की पुलिया पर कस्बे के पशु व्यापारी कल्लू, आवेश और दिलशाद की पिकअप गाड़ी रुकवाकर बाइक सवार युवकों ने गाली-गलौज कर हमला कर दिया। पशु व्यापारियों ने 55 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान निवासी कल्लू ने बताया कि रविवार शाम वह आवेश व दिलशाद के साथ पिकअप गाड़ी लेकर जा रहा था। रठौड़ा गांव मार्ग पर रजबहे की पुलिया पर पहुंचे तो माठी, अंकित खोखर, कुंदन, टुल्ली व आर्यन निवासी पट्टी धंधान ने उनकी गाड़ी रुकवाकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप लगाया कि पांच युवकों ने उन्हें गाड़ी से नीचे उतारकर तमंचे की बट और चाकू से हमला कर दिया। तमंचे और चाकू से हमला होने पर वे डर गए। पुलिस को फोन कर 55 हजार रुपये की लूट होने की सूचना दे दी। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच घेराबंदी कर माठी और अंकित खोखर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस की जांच में लूट की सूचना फर्जी निकली। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से एक तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने शराब के नशे में मारपीट करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें