फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएम किसान दुर्घटना कल्याण योजना के 25 लाभार्थियों को चेक दिए

Tue, 17 Jun 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में  सीएम किसान दुर्घटना कल्याण योजना के 25 लाभार्थियों को दिए गए चेक व मौजूद म
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 23 मृतक किसानों के 25 लाभार्थी परिजनों को एक करोड़ 15 लाख रुपये के चेक दिए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण दिखाया गया। वहां वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक व सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक दिए गए।
राज्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 23 किसानों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और जांच करने के बाद उनके 25 परिजनों को एक करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है, ताकि किसानों की आय दोगुना हो सकें। इस दौरान डीएम अस्मिता लाल, एसपी सूरज कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें