फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पशुपालक का मकान बाहर से बंद कर तीन भैंस चोरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
-बसौद गांव का मामला, पशुपालक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमीनगर सराय। बसौद गांव के पशुपालक निजामू के मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर चोरों ने घेर में बंधी तीन भैंस चोरी कर लीं। बृहस्पतिवार सुबह चोरी का पता चला। निजामू के बेटे दिलशाद ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बसौद गांव निवासी दिलशाद ने बताया कि उनका घेर मकान के बराबर में स्थित है। बुधवार रात घेर में बंधे पशुओं को चारा डालने के बाद मकान में सो गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे जागे और पशुओं को चारा डालने जाने लगे, तभी दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खुलवाकर घेर में पहुंचे तो वहां बंधी तीन भैंस चोरी मिलीं। उन्होंने जंगल में तलाश शुरू की, लेकिन भैंस नहीं मिली। तीन भैंस चोरी होने से पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी जितेंद्र यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू करा दी गई है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें