फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आठ क्विंटल पटाखाें से भरे टेंपो के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान किए बरामद
विज्ञापन

फोटो नंबर 24केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। कोतवाली पुलिस बुधवार रात दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बड़ौत की ओर से दिल्ली जा रहे एक टेंपो को रुकवाकर तलाशी लेने पर उसमें पटाखे भरे मिले। टेंपो सवार तीनों लोग पटाखों के बारे में जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस पटाखों से भरे टेंपो सहित तीनों आरोपियों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान आठ क्विंटल पटाखों से भरा पिकअप टेंपो पकड़ा है। तीन विस्फोटक पदार्थ तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी दीपावली पर्व पर पटाखों की तस्करी कर बिक्री के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे। इनमें आरोपी शौकीन निवासी गुराना, पंकज और सलमान निवासी पट्टी मेहर कोतवाली बड़ौत निवासी हैं। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और उन तीनों को कोतवाली से जमानत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें