फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से मिड डे मील सामग्री चोरी करने में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सलावतपुर खेडी स्थित प्राथमिक विद्यालय मे हुई चोरी की घटना मे खेकड़ा कोतवाली पुल? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
स्कूल से मिड डे मील सामग्री चोरी करने में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

खेकड़ा। गांव सलावतपुर खेड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया।
विज्ञापन

सलावतपुर खेड़ी स्थित विद्यालय में तीन जनवरी की रात में चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर मिड डे मील के 150 किलो गेहूं, 150 किलो चावल, गैस सिलिंडर और सौर ऊर्जा पैनल की बैटरी समेत हजारों रुपये का कीमत निकाल ले गए थे। चार जनवरी को विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र कुमार खेकड़ा कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में रविवार को गांव के ही तीन युवकों मनीष, जयवीर व राहुल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का गेहूं, चावल और सिलिंडर बरामद कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। शनिवार की रात तीनों को गांव लौटने की सूचना मिली तो आरोपियों को सलावतपुर खेड़ी नहर पटरी से दबोच लिया गया। रविवार को तीनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें