फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत से सहारनपुर तक चलाई जाएंगी अतिरिक्त तीन बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
-अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बसें चलाने का निर्णय लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सहारनपुर में सोमवार से शुरू होने वाली अग्निवीर भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को जाने में कोई परेशानी नहीं हो, इसलिए बड़ौत से सहारनपुर तक अतिरिक्त तीन बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह बसें भर्ती संपन्न होने तक चलाई जाएंगी।
डिपो के अधिकारियों के अनुसार सहारनपुर में 17 अगस्त से नौ सितंबर तक अग्निवीर भर्ती चलेगी। अधिकारियों का मानना है कि भर्ती में यहां से काफी संख्या में अभ्यर्थी भाग लेने के लिए जाएंगे। जिनकी सुविधा के लिए आज से अतिरिक्त तीन बसें चलाने का निर्णय लिया गया है, जिनको भर्ती संपन्न होने तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इनके चलने से अधिक समय तक लोगों को स्टैंडों पर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राजीव, सोनू, दीपक, अमित समेत आदि का कहना था कि बसों के बढ़ने से अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। युवाओं ने कहा कि अधिकारियों का बसें बढ़ाने का निर्णय अच्छा है। क्योंकि ट्रेनें कभी-कभी निर्धारित समय से लेट हो जाती हैं, इस कारण अभ्यर्थी समय पर नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ सकती थी। ऐसे में बसों को चलाने से ट्रेन के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्जन
अग्निवीर भर्ती में जाने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बड़ौत से सहारनपुर तक बसें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बसों के बढ़ने से अभ्यर्थियों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें