फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डौला के चाट विक्रेता हत्याकांड में तीन आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डौला गांव के चाट विक्रेता मूलचंद उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या का मुख्य कारण आरोपी विकास के मूलचंद की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध थे। मूलचंद इन संबंधों का विरोध करता था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन


मूलचंद उर्फ सोनू का शव शनिवार सुबह मीतली गांव के जंगल में एक नलकूप पर मिला था। उसकी ईंट से कूचकर हत्या की गई थी। मूलचंद के पिता वीरसिंह ने गांव के विकास समेत दो युवकों पर घर से बुलाकर शराब पार्टी में हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद नामजद आरोपी विकास, उसके साथी रिंकू और दीपक को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। पूछताछ में पता चला कि मूलचंद को मनाने के लिए जंगल में नलकूप पर शराब पार्टी रखी गई थी। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें