फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में रूपये डालने के नाम पर लाखों का गबन करने वाले तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न बैंक शाखाओं के एटीएम में रुपये डालने के नाम पर लाखों का गबन करने के तीन आरोपी कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय ने जेल भिजवा दिया है।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि सीएमएस इन्फो सिस्टम मेरठ के ब्रांच मैनेजर राजकुमार ने गत 14 जून को जानकारी दी थी। जिसमें बताया कि कस्टोडियन पद पर तैनात राजीव तोमर, गौरव कुमार व अनुज द्वारा जनपद के विभिन्न बैंकों के एटीएम में धनराशि डालने के नाम पर 24 लाख नौ हजार 500 रुपये का गबन किया है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बृहस्पतिवार को जांच पूरी होने के बाद सीओ के निर्देश पर एसएसआई शिवदत्त के नेतृत्व में गठित टीम ने राजीव पुत्र बाबू निवासी फतेहपुर पुट्ठी, गौरव पुत्र अरुण कुमार निवासी आरिफपुर खेड़की, अनुज पुत्र जगवीर सिंह निवासी जौहड़ी को बावली चुंगी से गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ऑडिट में पकड़ा था गबन
एसएसआई शिवदत्त ने बताया कि तीनों कर्मियों द्वारा किया गया गबन बैंक ऑडिट के दौरान सामने आया था। इसके बाद बैंक के अधिकारी सक्रिय हो गए और तीनों पर नजर रखे हुए थे। बाद में मामला सही पाए जाने पर शाखा प्रबंधक राजकुमार ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

अपने पास रखे थे पासवर्ड
जनपद की विभिन्न बैंक शाखाओं के एटीएम में उक्त तीनों आरोपियों द्वारा धनराशि डाली जाती थी। बैंक द्वारा इन्हें एटीएम खोलने का पासवर्ड दिया गया था। जिसका फायदा उठाकर तीनों ने गबन की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें