फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर के परिवार को मिली धमकी

Thu, 19 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एसपी से लगाई जान माल की सुरक्षा की गुहारI - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खिंदौड़ा के स्कूल में प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर बताया आरोपी 20 दिन में जान से मारने की गांव में घूमकर धमकी दे रहे हैं। आरोपी उन्हें गांव छोड़कर जाने के लिए कह रहे हैं, ताकि वह जिंदा रह सके। इससे परिजन भयभीत हैं। उन्होंने एसपी से हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


हेड मास्टर सतपाल शर्मा की पत्नी उर्मिला शर्मा, बेटे सोनू और बेटी सीमा शर्मा बृहस्पतिवार को छपरौली के विधायक और रालोद नेता वीरपाल राठी के साथ एसपी दफ्तर में पहुंची। हेड मास्टर  के बेटे सोनू शर्मा ने बताया  केस का मुख्य  हत्यारोपी पंकज पाराशर अपने साथियों के साथ खुलेआम घूम रहा है। आरोपी गांव में अपने घर पर भी पहुंचा। इतना ही नहीं आरोपी गांव में घूमकर लोगों के सामने कह रहे है बीस दिन में हेड मास्टर के पूरे परिवार का खत्म कर दिया जाएगा।

गांव के लोगों ने ही उनके घर पर पहुंचकर धमकी की जानकारी दी। जान का खतरा मानते हुए लोग उन्हें गांव छोड़कर बाहर चले जाने के लिए कह रहे हैं। आरोप है थाना सिंघावली अहीर पुलिस उनकी पीड़ा सुनने के बताए, उनके साथ बदसलूकी करती है। इससे परिवार काफी भयभीत हैं।  उन्होंने एसपी से खुल घूम रहे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और परिजनों की सुरक्षा कराने की मांग की है। एसपी पूनम ने कहा हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह है मामला 
बागपत। सिंघावली अहीर गांव के हेड मास्टर सतपाल शर्मा की 23 अप्रैल को स्कूल में सरेआम गोली मारकर तीन शूटरों ने हत्या कर दी थी। गांव के लोगों ने भाग रहे एक शूटर सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरीकन को पकड़कर मार डाला था। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। केस में संलिप्त चार आरोपी पहले से ही मेरठ कारागार में बंद हैं। शूटर रोहित शेरपुर लुहारा और छह नामजद आरोपी अभी खुले आम घूम चल रहे हैं। पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें