बड़ौत। लोन दिलाने के नाम पर एक युवक ने आवास विकास कालोनी में रहने वाली महिला से 25 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता आशु पत्नी संजू कश्यप आवास विकास कालोनी की रहने वाली है। बताया कि तीन माह पूर्व विशाल नामक एक युवक ने तीन लाख का लोन दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये ठग लिए। अब रुपये मांगने पर वह धमकी दे रहा है। कोतवाल ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़िता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी कार्यालय पर भूख हड़ताल करेगी।