खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव में एक दुकानदार ने एक किशोरी को दुकान में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी आरोपी दुकानदार के हाथ में काटकर वहां से बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक व्यक्ति बृहस्पतिवार को थाने में पहुंचा।
उसने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री सुबह पास की दुकान पर घरेलू सामान खरीदने गई थी। दुकानदार ने उसे टॉफी देने के बहाने दुकान में अंदर बुलाकर शटर बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी विरोध कर दुकानदार के हाथ में काटकर किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी के परिजनों ने पुलिस से आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस आरोपी दुकानदार की तलाश में जुटी है। मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।