फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के अपहरण की धमकी देकर 20 लाख की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर के गायत्रीपुरम निवासी महिला ने परिवार के सदस्य पर बच्चे के अपहरण की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांगने का आरोप लगाया है। उसने रिवाल्वर दिखाकर घर से दो लाख रुपये व जेवर निकालकर ले जाने का आरोप भी लगाया। एएसपी से शिकायत करके मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

गायत्रीपुरम निवासी साइना राणा ने एएसपी को शिकायत की कि उसके परिवार का एक सदस्य आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वह लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर मंगलवार सुबह घर में आया तथा अलमारी में रखे दो लाख रुपये व जेवर निकाल लिए। आरोप है कि उसने बच्चे का अपहरण करने की धमकी देकर बीस लाख रुपये फिरौती मांगी। साइना राणा ने बताया कि उसने पुलिस में शिकायत करने पर पत्नी से दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी। वह कई साल पहले भी 19 लोगों पर मुकदमा करा चुका है। जिसकी जांच में मामला फर्जी निकला था। एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें