फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे की पैरवी कर रहे युवक को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाई की हत्या के मुकदमे में पैरवी कर रहे युवक को जान से मारने की धमकी दी गई है। युवक ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अहैड़ा गांव के अनुसूचित जाति के युवक विकास ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके भाई मनोज की पांच जुलाई 2018 की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दो दिन पूर्व वह कोर्ट में चल रहे मुकदमे की पैरवी करने पहुंचा था। आरोप है कि पेशी पर आए दो आरोपियों ने मुकदमे की पैरवी न करने की धमकी दी। बात न मानने पर हत्या करने की भी धमकी दी। इससे वह और उसका परिवार भयभीत है। उसने पुलिस से सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, कचहरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें