फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अनैतिक संबंध नहीं बनाने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी

Sat, 28 Jun 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अनैतिक संबंध नहीं बनाने पर बड़ौत की महिला को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई। इसमें महिला ने शुक्रवार को एएसपी से शिकायत करते हुए धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, बड़ौत पुलिस पर फोटो वायरल करने की धमकी देने के मुकदमे में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। बड़ौत में गुराना मार्ग पर रहने वाली महिला ने बताया कि एक युवक लोगों को लोन दिलाने का काम करता है, जो उसके घर आता जाता रहता था। आरोप है कि युवक ने उसके फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, जिसका मुकदमा बड़ौत कोतवाली में दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि अब आरोपी युवक फोन कर उसे और उसके पति को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे रहा है। धमकी मिलने से उसका परिवार भयभीत है। आरोप लगाया कि बड़ौत कोतवाली में दर्ज मुकदमे में विवेचक ने अभी तक उसके बयान भी दर्ज नहीं कराए, इसके लिए एक महीने से कोतवाली के चक्कर लगा रही है। महिला ने धमकी देने की रिकार्डिंग भी सुनवाई। उधर, एएसपी एनपी सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें