शादी की तैयारी में जुटे रमाला थाना क्षेत्र के दूल्हे के घरवालों को फिल्मी अंदाज में मिली चिट्ठी से दहशत फैल गई। मेरठ में अगर बारात लेकर पहुंचे तो दूल्हे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी।यही नहीं तीन दिन में रिश्ता तोड़ने जाने की खबर नहीं मिली तो हमला किया जाएगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी मेरठ के एक गांव की युवती से तय हुई है। 29 जून को बारात जानी है। दो दिन पहले इस परिवार को डाक से चिट्ठी मिली, इससे घरवालों के होश उड़ गए।
चिट्ठी में लिखा तीन दिन में यह रिश्ता टूट जाना चाहिए। खुद को युवती का प्रेमी बताकर कहा यदि दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो कार को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी मिलते ही घरवाले दहशत में हैं। शादी की तैयारी बीच में छोड़कर अब घरवालों को दूल्हे की सुरक्षा की चिंता सता रही है। सूत्रों के अनुसार यह मामला दो समुदाय से भी जुड़ा है, इससे गांव में तनाव है।
एसओ रमाला शरद तिलारा का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाएगी। पुलिस जांच कर रही है।
कि रिश्ता तुड़वाने के लिए या दूल्हे पक्ष को डराने के लिए यह किसी की खुराफात भी हो सकती है। बदनाम करने के लिए कोई ऐसी हरकत कर सकता है।