फोटो नंबर 18केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में मंगलवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांतिधारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्मसभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान की भक्ति करने वाले मनुष्य की कभी हार नहीं होती, उन्हें हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है। सभी को भगवान की भक्ति कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए, तभी मनुष्य का कल्याण संभव है। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, संदीप जैन, महेश जैन, साहिल जैन, संजीव जैन, आकाश जैन, संदीप जैन मौजूद रहे।