फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद की चाह रखने वालों का कांग्रेस में स्थान नहीं : सत्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और हाईकमान द्वारा बनाई छानबीन कमेटी के मेरठ और सहारनपुर मंडल के प्रभारी ने शनिवार को नगर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान में बागपत कमेटी की समीक्षा कर कमेटी में पुरुषों के साथ महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेरठ और सहारनपुर मंडल के प्रभारी सत्यम सैनी और बागपत जनपद के प्रभारी सुनील विश्नोई शनिवार को नगर की गुराना रोड पर स्थित पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान जिले के लिए बन रही नई कमेटी के प्रस्तावित पदाधिकारियों के साथ बातचीत की। इसमें सत्यम सैनी ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान इस बार कांग्रेस कमेटियों की मजबूती पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि केवल पद की चाह रखने वालों का पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा। कांग्रेस में कायाकल्प को दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव पर कांग्रेस का विशेष फोकस है। योगी सरकार अपराधों पर रोक लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटे।
कांग्रेस छानबीन कमेटी के बागपत प्रभारी और वरिष्ठ नेता सुनील विश्नोई ने कहा अब कांग्रेस में अनुशासनहीनता सहन नहीं होगी। उन्होंने कहा कांग्रेस आने वाले चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कमेटी समाज के हर तबके और महिलाओं की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेसी हर मुद्दे पर एकजुट है और पार्टी को मजबूत करने में कोई कोताही नहीं बरतेगी। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यपाल पथोलिया, डॉ. ओमवीर सिंह, बाबूराम, शर्मा, ओंकार दत्त शर्मा, शरफराज मलिक, भरतवीर सिंह प्रधानाचार्य, युगल किशोर गर्ग, रवि प्रकाश, हरेंद्र एडवोकेट, शकील अहमद, शिवकुमार कटारिया, इमरान चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें