फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिंदगी छीनने वाले अपने थे, अंतिम विदाई देने आया गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। हसनपुर मसूरी गांव में बृहस्पतिवार को अंकिता की जिंदगी छीनने वाले अपने थे, मगर शुक्रवार को अंतिम विदाई देने के लिए गांव आ गया। उसके मायके वाले भी नहीं हैं और जिस रिश्तेदार ने शादी कराई थी, वह भी मौत होने पर नहीं आए तो पुलिस शव को गांव लेकर गई। जहां जेठ के परिवार वाले पहले ही दुश्मन हो चुके थे तो गांव वालों ने मिलकर अंकिता का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

हसनपुर मसूरी गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर जयराम की शादी दो साल पहले दिल्ली की अंकिता के साथ शादी हुई थी। दिसंबर 2025 में जयराम की दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हादसे में मौत हो गई थी। जयराम की विधवा पत्नी अंकिता का प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर जेठ परविंदर के साथ विवाद हो गया। इसकी शिकायत मिलने पर करीब एक माह पहले पुलिस ने घरेलू सामान दिलवा दिया, लेकिन जेठ ने प्रॉपर्टी बंटवारे से इंकार कर दिया। अंकिता अपने पति के हिस्से की डेढ़ बीघा जमीन और मकान में हिस्सा मांगने लगी।
इसको लेकर बृहस्पतिवार दोपहर विवाद हुआ और जेठ परविंदर ने अंकिता की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और दिल्ली के बुराड़ी में रहने वाले रिश्तेदार ने शादी कराई थी। उसकी मौत होने पर वह भी यहां नहीं आए। इसलिए डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई कुलजीत सिंह ने परविंदर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। हत्यारोपी परविंदर खुद ही कोतवाली पहुंच गया और उसकी पत्नी, बच्चे रिश्तेदारी में चले गए।
विज्ञापन

अंकिता का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव में पहुंचा तो हर कोई यह सोचने लगा कि उसका अंतिम संस्कार कैसे होगा। शव गांव में आने पर ग्रामीण एकत्र हुए और मिलकर अंकिता का अंतिम संस्कार करके मानवता दिखाई।
वर्जन-
अंकिता के हत्यारोपी जेठ परविंदर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। रोहन चौरसिया, सीओ खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें