फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी है यह सरकार : सत्यपाल मलिक

विज्ञापन
बागपत : अमीनगर सराय के अपने पैतृक गांव हिसावदा पहुंचे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। मेघालय के राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सत्यपाल मलिक सरकार पर ज्यादा हमलावर हो गए हैं। सत्यपाल मलिक ने कहा कि यह किसान विरोधी सरकार है। महंगाई और बेरोजगारी से लोग पहले ही परेशान हैं। किसानों को गन्ने की बकाया भुगतान नहीं मिल रहा और उसके दाम भी नहीं बढ़ रहे। अब अग्निवीर योजना लाकर किसानों के बच्चों का भविष्य भी खराब कर दिया।
विज्ञापन

राज्यपाल से सेवानिवृत्त होने के बाद सत्यपाल मलिक बुधवार को सबसे पहले अपने पैतृक गांव हिसावदा में पहुंचे थे। जहां ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया और सत्यपाल मलिक ने उन सभी के साथ बैठकर भोजन किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसानों के बेटों के लिए रोजगार का संकट है।
नौकरी भी केवल तीन साल की कर दी गई और कोई पेंशन नहीं है। इस वक्त पूरे देश में हा-हाकार मचा हुआ है। मुजफ्फरनगर में अभी अग्निवीर की भर्ती चल रही है। युवक सड़कों पर सोते हैं और उनको खाना तक नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माफी मांगकर तीनों कानून वापस लिए थे और एमएसपी लागू करने को कहा था, लेकिन उसे भी लागू नहीं कर रहे।
विज्ञापन

मेरी जांच कराने पर कुछ नहीं मिलेगा
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि मेरा राज्यपाल का अनुभव अच्छा रहा और मैंने ईमानदारी से कार्य किया। जब जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म किया, तो महबूबा मुफ्ती कहती थी कि यहां खून की नदियां बह जाएंगी। एक गोली भी नहीं चलानी पड़ी। उन्होंने कहा कि मुझ पर भी यह लोग कुछ जरूर करेंगे। जम्मू-कश्मीर की सभी फाइलों की जांच करा लो या तलाशी ले लो, लेकिन मेरा कुछ होगा ही नहीं। मैं फकीर आदमी हूं, मेरे यहां धेला नहीं मिलेगा।
चौधरी जयंत और अखिलेश यादव की मदद करूंगा
सत्यपाल मलिक ने कहा कि मैं कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं करूंगा, न चुनाव लडू़ंगा, लेकिन किसानों की लड़ाई जरूर लडू़ंगा। चौधरी चरण सिंह का पोता होने के कारण चौधरी जयंत सिंह और मुलायम सिंह का बेटा होने के कारण अखिलेश यादव की मदद करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें