दाहा गांव में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते डॉ.चंद्रवीर सिंह राणा
- फोटो : BAGHPAT
दोघट। दोआबा पर्यावरण समिति के तत्वाधान में दाहा गांव में नदी बचाओ जीवन बचाओ विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें नदियों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
गोष्ठी में पर्यावरणविद डॉ. चंद्रवीर राणा ने कहा कि हिंडन, कृष्ण और काली नदियों का पानी दूषित हो गया है। नदियों का पानी दूषित होने के कारण क्षेत्र में कैंसर, हड्डियों के रोग और पीलिया जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। 2014 से नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस बारे में एनजीटी में प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर मुख्य न्यायाधीश ने प्रदेश सरकार को लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
प्रदेश सरकार की ओर से गांवों में टंकियों का निर्माण कराया गया था, लेकिन टंकी से भी लोगों को दूषित पानी मिल रहा है। उन्होंने पानी की बर्बादी को रोकने और नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जागरूक होने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। मौके पर गुरुकुल प्रभात आश्रम भोला झाल के स्वामी विवेकानंद सरस्वती, हरफूल सिंह, ब्रह्मचारी आर्य मौजूद रहे।