फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा जुमा ः अमन की दुआएं मांगीं

Sat, 17 Jun 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में तीसरे जुमे की नमाज अदा करते रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अल्लाह की रहमतों और नेमतों से भरें पाक रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज पूरी अकीदत के साथ आद की गई। रमजान माह के तीसरें जुमें को अकीकतबंदो ने देश में अमन दुआएं मांगी। फूंस वाली मस्जिद में रमजान माह के तीसरे जुमें को अकीकतबंदों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पुलिस भी व्यवस्था संभालते नजर आई।
विज्ञापन


शुक्रवार को अजान होते ही नमाजी मस्जिदों में पहुंचे। रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज दोपहर एक बजे से लेकर ढाई बजे तक पढ़ाई गई। इससे पहले उलमा ने जकात फितरा गरीब, बेसहारा की मदद करने की बात कहीं। साथ ही रमजान को बरकतों का और रहमतों का महीना बताते हुये तफसील से फजीलत बयान की।

मस्जिद के इमाम मौलाना आरिफ उल हक ने कहा कि रमजान शरीफ का महीना है जो रहमत मगफिरत और जहन्नुम से निजात का माह है। कहा कि जो इंसान जान बूझकर रोजा छोड़ता है, जिदंगी भर भी अगर वह रोजा रखे तो उसके नुकसान की भरपाई नहीं होती। उन्होने बताया कि इस्लाम पांच चीजों पर कायम है। पहला कलमा पढना, दूसरा नमाज, तीसरा रमजान में रोजे रखना, चौथा जकात अदा करना और पांचवां हज करना।
विज्ञापन


उधर, बागपत और अग्रवाल मंडी टटीरी में रमजान माह के तीसरे जुमे को मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। भाईचारे और अमन चैन की दुआएं मांगी। अग्रवाल मंडी टटीरी में स्थित बाजार वाली मस्जिद में हाफिज जुल्फिकार अली, देशवाल पट्टी में मस्जिद में मौलवी हाजी जहीर अहमद ने जुमे की नमाज अदा कराई। इसके बाद तकरीर जहीर अहमद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें