फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुड़भा के पास खंभा लगाते समय थिंक गैस की लाइप फटी, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कासमाबाद दुड़भा गांव के समीप रविवार सुबह विद्युत खंभा लगाते समय थिंक गैस की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसका पता चलने पर वहां पहुंचे थिंक गैस के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस पाइपलाइन को ठीक किया।
विज्ञापन

अंशुमान पद असीसेंट के डिप्टी मैनेजर साहिल रैना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह ठेकेदार कासमाबाद दुड़भा गांव के पास ट्रैक्टर से खंभे लगवा रहा था। इसके लिए गड्ढा खोदते समय थिंक गैस की पाइपलाइन फट गई और गैस का रिसाव होने लगा। इसका पता चलने पर उन्होंने टीम के साथ पहुंचकर पाइप लाइन की मरम्मत कर लीकेज ठीक कराई। डिप्टी मैनेजर ने कोतवाली पुलिस से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने वाले ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें