चांदीनगर। ललियाना गांव में शुक्रवार की रात एक मकान से चोर संदूक और सेफ के ताले तोड़कर करीब 18 लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
ललियाना निवासी सोमेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ सोया हुआ था। एक कमरे में उसकी मां रज्जो देवी सोई हुई थी। देर रात चोर छत के रास्ते उसके घर में घुस गए और अलमारी और संदूक के ताला तोड़कर छह सोने की अंगूठी, सोने की चेन, हार, करीब तीन किलो चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। उन्हें शनिवार की सुबह घटना का पता चला। पीड़ित का कहना है कि चोर 18 लाख रुपये चोरी कर ले गए है। उसने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तीन नलकूप से विद्युत उपकरण चोरी
अमीनगर सराय। बिलोचपुरा गांव के जंगल से चोर तीन किसानों के नलकूपों से कुंबल कर हजारों रुपये के विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। गांव के पूर्व प्रधान दिलशाद ने बताया कि सुबह खेतों पर जाने पर चोरी के बारे में जानकारी हुई। गांव के इम्तियाज व कादर के नलकूपों पर सामान चोरी हुआ है। पीड़ित किसानों ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।