बागपत। कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिसकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। सभी स्वस्थ मिले हैं।
लॉकडाउन होने के बाद जिले के बॉर्डर सील कर दिए गए है। निवाड़ा चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। बृहस्पतिवार को बागपत सीएचसी पर तैनात डाक्टर संजय ढाका व फार्मेसिस्ट अरविंद कुमार ने निवाड़ा चौकी पहुंचे और बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों व बागपत कोतवाली पुलिस की थर्मल स्क्रीनिंग की। डॉ संजय ढाका ने बताया कि सभी स्वस्थ मिले हैं।
कुवैत से आए युवक का कराया मेडिकल परीक्षण
बिनौली। इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह ने बताया की दिलशाद पुत्र रशीद कुवैत से 20 दिन पूर्व अपने गांव दरकावदा में आया तो उसके आने की सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और सीएचसी से चिकित्सकों का दल दरकावदा में पहुंचा और दिलशाद का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने उसे कोराना से बचाव व अपने मकान में क्वारंटीन के निर्देश दिए हैं।