फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प से हुए कार्यों पर दोबारा नहीं होगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ऑपरेशन कायाकल्प अभियान से जिले में होने वाले कार्यों पर दोबारा धनराशि खर्च नहीं होगी। विभाग की ओर से ही भवनों में अपने मद से कार्य कराया जाएगा। पंचायत विभाग दोबारा से वहां कोई कार्य नहीं कराएगा।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम सेंटर और पंचायत भवनों का सुंदरीकरण और मरम्मत कराने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प अभियान चलाया गया था। इसके अंतर्गत जिले के करीब 325 विद्यालयों को कायाकल्प करते हुए आकर्षक पेंटिंग और छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की गई। पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया गया था। सभी विद्यालय चकाचक हो गए थे। अब दोबारा से शासन की ओर से ऑपरेशन कायाकल्प चलाया जा रहा है। इस अभियान से उन आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालयों का सुंदरीकरण कराया जाएगा, जहां अभी तक कार्य नहीं किया गया है। शासन से आदेश जारी हुए है कि जिस विद्यालयों में अभियान से पहले कार्य हो चुका है, वहां दोहरा व्यय नहीं किया जाएगा। अगर किसी आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय भवन, एएनएम केंद्र की मरम्मत संबंधित विभाग से प्रस्तावित हो तो उसे ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में सम्मलित नहीं किया जाएगा।
पंचायती राज निदेशक डॉ. ब्रह्म देव राम तिवारी की ओर से आदेश जारी होते ही डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने सभी ग्राम पंचायतों को इसके लिए निर्देशित किया है। एक ही कार्य में दोहरा व्यय नहीं किया जाएगा। अगर लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प अभियान इनमें हुए कार्य
बागपत। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प अभियान के दौरान 494 विद्यालयों का कायाकल्प अभियान में कार्य कराने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें से करीब 325 विद्यालयों में कार्य कराए गए है। 113 पंचायत घरों का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 60 का सुंदरीकरण कराया गया। आंगनबाड़ी केंद्र और एएनएम सेंटरों पर भी काफी संख्या में कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें