फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 50 हजार पशुओं का होगा नि:शुल्क कृत्रिम गर्भाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गोकुल मिशन-2 के अंर्तगत पशुओं की नस्ल सुधारने के लिए 50 हजार पशुओं को नि:शुल्क कृत्रिम गर्भाधान किया जाएगा। पशु चिकित्सा विभाग को शासन से 50 हजार पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान करने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

जिले में दुधारु पशुओं की नस्ल सुधारने तथा दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए गोकुल मिशन-2 योजना के अंर्तगत पशुओं का नि:शुल्क गर्भाधान किया जाएगा।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए पिछले वर्ष सरकार की ओर से कृत्रिम गर्भाधान के लिए जागरुक करने के लिए गोकुल मिशन योजना का शुभारंभ किया गया था। अब शासन ने एक अगस्त से गोकुल मिशन-2 योजना शुरू कर जिले को 50 हजार पशुओं को कत्रिम गर्भाधान करने का लक्ष्य दिया है। जिला पशु चिकित्साधिकारी खुशीराम ने बताया कि पशुओं की नस्ल सुधारने व दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए शासन ने गत वर्ष गोकुल मिशन योजना शुरू की थी। शासन ने एक अगस्त से गोकुल मिशन-2 शुरू की है। योजना के अंतर्गत जिले को 50 हजार पशुओं का नि:शुल्क गर्भाधान करने का लक्ष्य दिया है। योजना के तहत चयनित किसान एक पशु का तीन बार नि:शुल्क गर्भाधान करा सकेंगे। इसके उपरांत किसानों को गर्भाधान के लिए 30 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। सभी पशु चिकित्सालय व उप पशु चिकित्सालयों पर योजना के तहत पशुओं का गर्भाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें