फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत में छह घंटे बत्ती गुल, गर्मी में ठप हुए इनवर्टर, पानी तक को तरसे

Mon, 29 Apr 2024 04:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में रविवार को बिजली ने लोगों की हालात खराब कर दी। शहर में कोर्ट रोड पर नई लाइन खींचने का कार्य किए जाने के कारण करीब छह घंटे तक बत्ती गुल रही। ऊर्जा निगम से पहले से इसकी कोई सूचना जारी नहीं की, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी। जहां गर्मी में इनवर्टर जवाब दे गए, वहीं लोग पानी को तरस गए। बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

शहर में कोर्ट रोड पर नई लाइन खींचने का कार्य रविवार को किया गया। इसके अलावा चमरावल रोड पर ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया गया। जिसके लिए रविवार सुबह करीब 11 बजे पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति घंटों बाद भी शुरू नहीं हुई तो घरों में इनवर्टर जवाब देने लगे और काफी जगह पानी की समस्या भी होने लगी। तब लोगों ने ऊर्जा निगम अधिकारियों व शिकायत केंद्र पर फोन किया तो उनको शट डाउन होने की जानकारी मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि इस बार ऊर्जा निगम की तरफ से बिजली कट करने की कोई सूचना नहीं दी गई। जबकि पहले इसकी सूचना दी जाती थी, जिससे वह पहले ही पानी की व्यवस्था कर लेते थे। इसके अलावा इनवर्टर ज्यादा देर तक चल सके, उसके लिए भी कम उपकरण चलाते थे। बिजली छह घंटे तक गायब रहने से लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। यहां शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों को राहत मिली।

यहां रविवार को बिजली छह घंटे तक गायब रहने से काफी परेशानी हुई और पानी के लिए भी जूझना पड़ा। गर्मी के कारण अब बिजली के अघोषित कट भी बढ़ गए हैं। गर्मी में सबसे ज्यादा बिजली की जरूरत होती है और ऊर्जा निगम इस तरह लोगों को परेशान कर रहा है। इतने लंबे कट के बारे में जानकारी नहीं थी। प्रमोद शर्मा, मास्टर कालोनी
विज्ञापन

यहां बिजली काफी परेशान करने लगी है। जबकि रविवार को सुबह 11 बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी और दोपहर बाद तक आपूर्ति नहीं हुई। इस बारे में पहले से कोई जानकारी भी नहीं थी। इस कारण परेशानी बढ़ गई। ऊर्जा निगम की तरफ से इसको लेकर कोई मैसेज नहीं आया और पानी के लिए जूझना पड़ा। राकेश गर्ग, यमुना रोड
-
वर्जन-
शहर में कोर्ट रोड पर विद्युत लाइन डाली गई तो चमरावल रोड पर ट्रांसफार्मर पर कार्य किया गया। इसके लिए हर बार पहले ही मैसेज जारी कर दिया जाता है, जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो। शाम को आपूर्ति शुरू करा दी गई थी। रामबचन कुशवाह, अवर अभियंता ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें