फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर में रहा उल्लास, गूंजते रहे कृष्ण भजन

विज्ञापन
shri krishan janamashtmi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को घर-घर में हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्म का पूजन किया गया। मंगलवार रात 12 बजे तक मंदिरों के कपाट बंद होने के चलते घरों में कृष्ण भजन गूंजते रहे। कृष्ण जन्म पर एक दिन व रातभर निराहार कर लोगों ने यह प्राचीन रस्म कायम रखी।
विज्ञापन


भले ही कोरोना महामारी के कारण सरकार के निर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थल आमजन के लिए बंद है। मगर, लोगों ने घरों पर ही पर्व को सादगी व हर्षोल्लास के साथ केक काटकर कृष्ण जन्म मनाया। कई मंदिरों में भगवान कृष्ण के लिए झूले डाले गए।

रात 12 बजे भगवान की पूजा अर्चना कर जन्मदिवस मनाया। पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि रात को 12 बजे कृष्ण झूले के पास पूजा अर्चना व आरती कर भोग चढ़ाया गया। कृष्ण झूला राधाष्टमी तक ऐसे ही लगाकर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें