फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के दौरान कोविड के पांच मरीज मिलने से मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत रविवार को छपरौली रोड स्थित कालंदी देवी कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। प्रत्याशी और एजेंट एजेंट्स को जांच के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेेश दिया गया। इस दौरान पांच एजेंट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

मतगणना स्थल के बाहर सुबह से ही प्रत्याशी और एजेंट्स की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। जांच के बाद ही मतगणना परिसर में प्रवेश दिया जा रहा था। जांच में कोताना निवासी एक महिला एजेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अफरा तफरी मच गई। इतना ही नहीं चार अन्य एजेंट भी पॉजिटिव आ गए। एसडीएम दुुर्गेश मिश्र व अन्य अधिकारियों के निर्देश में एजेंट्स की तलाश मतगणना स्थल के भीतर की गई। इन एजेंट् में दो जौहडी गांव के भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें