फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : गर्भवती समेत बुखार से चार की मौत, दो ने ऑक्सीजन की कमी के चलते दम तोड़ा 

Sun, 02 May 2021 08:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
death
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में चांदीनगर थानाक्षेत्र के रटौल में रविवार दोपहर बुखार के चलते दो महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक गर्भवती थी। वहीं, पूरनपुर नवादा गांव में भी बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


रटौल गांव में बुखार से रविवार दोपहर गर्भवती पिंकी (32) पत्नी मोनू सैनी की बुखार से मौत हो गई। वह पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज खेकड़ा निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। वहीं, रटौल निवासी हमीदा (60) पत्नी इरफान पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसकी रविवार सुबह मौत हो गई।

उधर, शनिवार देर रात पूरनपुर नवादा गांव में करीब 15 दिन से बुखार से पीड़ित लीले (50) उर्फ फकीरू व चरण (60) पुत्र रूपचंद की बुखार से मौत हो गई। दोनों का इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। परिजनों ने मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी होना बताया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें