फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच हजार छात्रों के घरों में टीवी ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौवीं से 12वीं तक पंजीकृत हैं 57375 छात्र जिले में
विज्ञापन

- टीवी के अभाव में ड्राप बॉक्स से कराया जा रहा था छात्रों को शिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के चार हजार 764 छात्र-छात्राओं के घरों पर टीवी नहीं है। इस कारण छात्रों का शिक्षण प्रभावित न हो, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों को ड्राप बॉक्स के माध्यम से शिक्षण कराया जा रहा था। अब 19 अक्तूबर से विद्यालयों का संचालन शुरू होने पर ऐसे छात्रों को प्राथमिकता के साथ स्कूल बुलवाकर शिक्षण कराया जाएगा।
कोरोना संक्रमण के कारण शासन ने छात्र-छात्राओं को शिक्षण कराने के लिए व्हाट्सएप पर ऑनलाइन क्लास और यूट्यूब के माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू कराया था। एंड्राइड फोन न होने और नेटवर्क की समस्या के चलते छात्रों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। इस पर शासन ने दूरदर्शन व स्वयंप्रभा चैनल पर शिक्षण कार्य शुरू कराया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में जिले में नौवीं से 12वीं तक के चार हजार 764 छात्र-छात्राएं ऐसे है, जिनके घरों में टीवी नहीं है। ऐसे छात्रों को विद्यालयों की ओर से ड्राप बॉक्स के माध्यम से शिक्षण कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर से शुरू होने वाले शैक्षिक सत्र में ऐसे बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय बुलवाने के प्रयास किए जाएंगे।
ये है स्थिति
कक्षा कुल छात्र प्रसारण न देखने वाले छात्र
9 14278 958
10 16029 1044
11 12754 1507
12 14313 1255
कुल 27375 4764
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें