फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: काॅलेजों में स्टाफ न फर्नीचर, कैसे कराई जाएगी परीक्षा

Wed, 20 Nov 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के कई ऐसे कॉलेज है, जहां पर न स्टाफ है और न ही फर्नीचर की सुविधा है। इसके बावजूद भी उनको परीक्षा केंद्र बना दिया गया। ऐसे में वहां परीक्षा कराने में प्रबंधन को परेशानी होगी। उन्होंने बजट न होने का हवाला देते हुए परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं और उनके कॉलेज का नाम सूची से काटने की मांग की है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारी की जा रही है और परीक्षा की तिथि भी जारी हो गई है। परीक्षा को देखते हुए केंद्र तय करके इन पर आपत्ति मांगी गई है। जिले में ऐसे कई कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है, जहां परीक्षा कराने के लिए कोई सुविधा तक नहीं है। ऐसे में वहां परीक्षा कराने में परेशानी खड़ी हो सकती है। सुविधा न होने कारण प्रबंधन ने भी परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इनमें तीन कॉलेज सरकारी हैं और अन्य प्रबंध समिति के हैं।
इन कॉलेजोें में स्टाफ की कमी के साथ ही फर्नीचर की सुविधा तक नहीं है। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। परीक्षा कराने में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी परेशानी होगी। इसको देखते हुए गांगनौली, चौबली, फतेहपुर पुट्ठी, निरपुड़ा, खैला व दत्तनगर गांव के कॉलेजों को परीक्षा केंद्र की सूची से हटाने की मांग की गई है। डीआईओएस धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर आपत्तियां आई है, जिनका निस्तारण किया जाएगा। अगर किसी कालेज में समस्या है तो उसकी जगह अन्य को केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

- खैला के कॉलेज में चल रहा विवाद
खैला के इंटर काॅलेज में शिक्षकों व प्रबंधन समिति के बीच विवाद चल रहा है। इसकी वजह से परीक्षा केंद्र बनाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। कॉलेज के चार शिक्षक डीआईओएस कार्यालय में धरने पर बैठे हैं और इससे वहां परीक्षा कराने परेशानी खड़ी हो सकती है।
- 30 आपत्ति कराई गई दर्ज
जिले में परीक्षा केंद्रों को लेकर 30 आपत्ति दर्ज कराई गई है। इनमें कई तो परीक्षा केंद्रों को हटाने, परीक्षा केंद्र दूर होने सहित आपत्ति आई है। इन सभी आपत्तियों को 21 नवंबर को जिला स्तरीय समिति के पास रखकर निस्तारण किया जाएगा और इसके बाद बाद 23 नवंबर तक निस्तारण कर अपलोड कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें