-मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी, छह गुणा कम हो गई ओपीडी
फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आयुष अस्पताल में तीन महीने से दवा खत्म है और अधिकारी पत्र भेजने तक ही सीमित हो गए हैं। देहात क्षेत्र में तो एक साल से दवा की सप्लाई नहीं हुई है, जिससे अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रही है। दवा न होने से अस्पताल में दस-पंद्रह ओपीडी हो रही हैं।
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल परिसर में आयुष अस्पताल चलाया जा रहा है। जहां दो चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट की तैनाती है। अस्पताल में पिछले तीन दिन से दवा खत्म है। विभाग की ओर से दवा की मांग की जा चुकी है, मगर सप्लाई न होने से इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को वापस लौटाया जा रहा है। अगर किसी को ज्यादा जरूरत होती है तो उसे दवाई बताकर बाहर से खरीदने के लिए बोल दिया जाता है। अधिकारी भी दवा को लेकर शासन को पत्र भेजने तक सिमट गए हैं। जिला स्तर पर मरीजों को दवा उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।
-
कम पहुंच रहे मरीज
अस्पताल में दवा न मिलने के कारण मरीजों की संख्या कम हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में रोजाना लगभग 100 ओपीडी होती थीं, मगर अब सिर्फ दस-पंद्रह हो रही हैं। दवा खत्म होने के कारण मरीज अस्पताल नहीं आ रहे हैं।
-
इन दवाइयों की अधिक मांग
गर्मी अधिक होने के कारण अस्पताल में सबसे अधिक डायरिया, एलर्जी, खांसी की दवा की डिमांड है। इसके अलावा लवण भास्कर चूर्ण, अविपतिकर चूर्ण और शीतोपलादि चूर्ण की अधिक मांग है।
-
इन दवाइयों की सबसे अधिक मांग
मोडसोमीन टेबलेट लीवर
सिसटोन पथरी
अग्नितंड वटी एलर्जी
ब्रह्मी प्लस सीरप मस्तिष्क
कुटगंज वटी डायरिया
रज प्रणावण वटी एलर्जी
लवण भास्कर चूर्ण पेट दर्द
-
-पिछले कुछ दिन से तबीयत खराब चल रही है। अस्पताल में दवा लेने आया था, मगर वह तैनात कर्मचारी का कहना है कि दवा नहीं है। अब बाहर से ही दवा खरीदनी पड़ेगी। - सतीश, पुराना कस्बा बागपत
-पूरे शरीर में दर्द रहता है, अस्पताल में दवा लेने के लिए आया था। चिकित्सकों का कहना है कि दवा खत्म हो गई है। दवा खत्म होने के कारण बिना दवा लिए ही वापस लौटना पड़। - निर्मला, कोर्ट रोड बागपत
-
वर्जन - अस्पताल में शासन स्तर से दवा की सप्लाई की जाती थी। शासन को दवा की डिमांड भेजी जा चुकी है। जल्द सप्लाई न मिलने पर जिला स्तर से ही दवा की व्यवस्था कराई जाएगी। - डॉ़ महावीर सिंह, सीएमओ
-