फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मानस्तंभ पर लगी भगवान आदिनाथ की मूर्ति खंडित होने की आशंका

Thu, 30 Jan 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में बना 65 फिट ऊंचा मान स्तंभ। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बड़ौत। मानस्तंभ परिसर में निर्वाण लड्डू महोत्सव पर मंगलवार को मचान टूटने के दौरान स्तंभ पर लगी भगवान आदिनाथ की मूर्ति अपनी जगह से हट गई हैं। इसके खंडित होने की आशंका जताई जा रही हैं। मानस्तंभ पर चारों दिशाओं में भगवान आदिनाथ की मूर्ति स्थापित की जाती है। निर्वाण लड्डू महोत्सव के दौरान भगवान का अभिषेक किया जाता है। इसके बाद लड्डू चढ़ाया जाता है। महोत्सव के दौरान मान स्तंभ के चारों तरफ लगाई मचान टूटने से श्रद्धालुओं ने बचाव का प्रयास किया तो यह माना जा रहा है कि तभी स्तंभ में लगी भगवान आदिनाथ की एक मूर्ति अपनी जगह से हट गई।
विज्ञापन

इसको लेकर समाज के लोग चिंतन में पड़ गए हैं। इस संबंध में डाॅ़ अमित राय जैन ने बताया कि कैमरे से दिखवाया गया, जिसमें आदिनाथ की एक मूर्ति अपनी जगह से हट गई है।
आशंका जताई जा रही है मूर्ति खंडित हो सकती है। अगर मूर्ति खंडित हो गई होगी तो नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। मूर्ति सही मिलने पर विधि विधान से पूजा कर मूर्ति को अपनी जगह पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें