अमीनगर सराय। चोरों ने सोमवार की रात में कस्बा सराय के संघ के खंड व्यवस्था प्रमुख और भाजपा पूर्व जिला महामंत्री के भाई की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान की छत में कुंबल कर कई लाख रुपये की इलेक्ट्रानिक समान चुराया। दुकान में तीन वर्ष पूर्व भी चोरी हो चुकी है। चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस ने व्यापारियों को जल्द चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
कस्बा सराय में बिनौली रोड पर संघ परिवार के खंड व्यवस्थापक आलोक के छोटे भाई श्रीराम की इलेक्ट्रानिक के सामान की दुकान है। सोमवार की रात्रि में चोरों ने छत उखाड़कर कई लाख रुपये के सामान चोरी किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। उनके बड़े भाई भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री श्यामसुंदर ने बताया रात्रि में करीब आठ बजे दुकान बंद करने के बाद श्री राम घर आ गया था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। चोर दुकान से चार एलईडी, 15 जूसर मिक्सर, चूल्हे सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वर्ष 2018 में भी दुकान में कई लाख रुपये के सामान चोरी हो चुकी है। चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तलाश की। एसओ देवेश सिंह ने बताया कि चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।