फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डीएम के गोद लिए स्कूल में चोरी और तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम के गोद लिए गौरीपुर जवाहरनगर के स्कूल में बुधवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही तोड़फोड़ की गई। बृहस्पतिवार सुबह शिक्षक और शिक्षिकाएं स्कूल पहुंची तो उन्हें चोरी का पता चला। कोतवाली पुलिस और डीपीआरओ ने स्कूल में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी ने बताया कि बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने पर ताला लगाकर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य के कार्यालय की दीवार टूटी मिली और सभी कक्षों के दरवाजों के ताले टूटे थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने रसोई का ताला तोड़कर गैस चूल्हे का पाइप, रेगुलेटर, 12 बल्ब, पानी की टंकी, पर्दे और पाइप चोरी कर लिये। चोरों ने स्कूल में खिड़कियां भी तोड़ दी। उन्होंने बताया कि स्कूल में पहले भी चोरी हो चुकी है। उधर, सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और डीपीआरओ अमित कुुमार त्यागी ने भी स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस मामले में प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है और चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें