फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईद पर बंदे को रोजों का इनाम देते है अल्लाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। ईद की रात को इनाम की रात से पुकारा जाता है। इस रात अल्लाह की तरफ से अपने बंदे को इनाम दिया जाता है। खुदा के बंदों को इस रात की बेहद कद्र करनी चाहिए।
विज्ञापन

मौलाना याकूब ने बताया कि नबी ने फरमाया कि अल्लाह अपने बंदों को ईद के दिन एक माह तक रखे रोजों का इनाम देते हैं। पैगंबरों पर जब कभी कोई खास इनाम व इकराम हुआ है तो वह ईद के ही दिन हुआ है। ईद के दिन नमाज के समय फरिश्ते अकीदतमंदों से कहते हैं कि अकीदतमंदों चलो जल्दी ईदगाह की ओर अल्लाह बहुत बड़ा ईनाम देने वाले हैं। फरिश्तों की आवाज इंसान को छोडक़र सभी को सुनाई देती है। अल्लाह फरिश्तों के सामने अपने बंदे से बयान करता है। फरिश्ते अल्लाह से अर्ज करते हैं कि ए परवरदिगार उसने पूरे माह आपके लिए रोजा रखा है। अल्लाह फरमाते हैं कि मैंने उनकी दुआएं कबूल कर ली हैं। अल्लाह फिर फरमाते हैं कि मेरे बंदों अपने घर को जाओ मैंने तुम्हें माफ कर तुम्हारे गुनाह नेकी में बदल दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें