फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गांगनौली में स्टेडियम के लिए युवा कल्याण विभाग के नाम होगी जमीन

Sun, 30 Mar 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गांगनौली गांव में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराने के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई। अब डीएम अस्मिता लाल ने एसडीएम बड़ौत को खैल मैदान की यह जमीन युवा कल्याण विभाग के नाम दर्ज कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति के सभापति (विधायक छपरौली) डॉ. अजय कुमार ने गांगनौली गांव में ग्रामीण स्टेडियम बनवाने के लिए शासन में मांग की थी। डीएम ने एसडीएम बड़ौत को भेजे पत्र में निर्देश दिया कि गांगनौली में खैल मैदान के रूप में दर्ज जमीन को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के नाम कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जमीन नाम होने के बाद ग्रामीण स्टेडियम बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। यह प्रस्ताव फिर शासन से स्वीकृत होने पर भारत सरकार को जाएगा। युवा कल्याण विभाग के अुनसार भारत सरकार से पास होने के बाद चार करोड़ रुपये से ज्यादा में स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके बनने से न केवल गांगनौली, बल्कि आसपास के गांवों के हजारों युवाओं एवं बच्चों को खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें