दोघट। भड़ल गांव में बृहस्पतिवार को घेर के कमरे का दरवाजा खोलते ही एक युवक के पैर में सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर बिनौली सीएचसी में उपचार कराया, जहां से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
भड़ल गांव निवासी कुलदीप राणा बृहस्पतिवार को घेर में काम करने के लिए गए थे। वहां पर कमरे का दरवाजा खोलते ही अंदर बैठे सांप ने पैर में डस लिया। जैसे ही कुलदीप ने सांप को देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद परिजन व अन्य लोग उसे अस्पताल ले गए। बिनौली सीएचसी पर चिकित्सकों ने एंटी स्नैक वेनम की वैक्सीन लगाई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया।