रटौल। भागौट गांव में मंगलवार रात अक्षय उर्फ अक्की के घर के बाहर से गुजर रहा युवक सीसीटीवी कैमरे की लाइट जलते ही भाग गया। भागने वाले युवक को ग्रामीण चोर मानकर सतर्क हो गए हैं। उन्होंने पुलिस से गश्त लगाने की मांग की।
भागौट गांव निवासी जूता व्यापारी अक्षय उर्फ अक्की ने बताया कि मंगलवार रात करीब दस बजे उसके सीसीटीवी कैमरे की लाइट जली तो युवक भागने लगा। युवक के भागने की आहट सुनते ही अपने परिवार वालों के साथ बाहर निकलकर पीछा किया। शोर सुनकर गांव में जाग होने पर अन्य ग्रामीण भी आ गए। बताया कि भागने वाले युवक के दो साथी गाड़ी लेकर सड़क पर खड़े थे, जिनके साथ वो भाग गया। इस मामले में जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।