फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोठरा में युवक पर फायरिंग

Sat, 09 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
बागपत के ग्राम गोठरा में बादलपुर से अपनी रिश्तेदारी में मिलने आ रहे वैगनआर सवार एक युवक पर आपसी रंजिश के चलते उसी के गांव के रहने वाले तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से कई फायर किए। युवक  ने एक मकान में घुसकर जान बचाई। हमलावरों की स्विफ्ट कार तालाब में फंसने पर वे नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त करके जंगल में भाग गए। 
विज्ञापन

ग्राम बादलपुर निवासी सुमित नागर अपनी वैगनआर कार द्वारा ग्राम गोठरा में अपनी रिश्तेदारी में मिलने के लिए शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे आ रहा था। जब वह गोठरा गांव के समीप पहुंचा तभी स्विफ्ट गाड़ी में सवार उसी के गांव के तीन युवकों ने उसका पीछा किया। सुमित नागर के ऊपर कई राउंड गोलियां चलाई। सुमित ने गांव में घुसते ही अपनी गाड़ी से निकलकर एक ग्रामीण के मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। हमलावरों की कार इसी दौरान गांव से सटे तालाब के दलदल में फंस गई। कार को उन्होंने दलदल से निकालने का प्रयास किया। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख हमलावर कार की नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त कर हथियार लहराते हुए जंगल की ओर फरार हो गये। सुमित नागर ने बताया कि आरोपी जीत्ता एवं उनका परिवार काफी समय से हमसे रंजिश रखते हैं, इसी रंजिश के चलते आज उस पर जानलेवा हमला किया। मौके से पुलिस ने दो खोखे भी बरामद किए और हमलावरों की कार को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित सुमित नागर ने रटौल पुलिस चौकी पर जीत्ता एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि पीड़ित एवं आरोपी की उनके गांव में रंजिश है। इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें