- जिवाना के गुरुकुल स्कूल में दूसरे दिन योग, चरित्र निर्माण शिविर हुआ
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय आर्य वीर दल के तत्वावधान में योग एवं चरित्र निर्माण शिविर हुआ। विद्यार्थियों को योग क्रियाओं के साथ चरित्र निर्माण का ज्ञान दिया गया।
शिविर में योग प्रशिक्षक अवध कुमार ने कहा कि युवा देश और समाज को विकास के पथ पर अग्रसर करते हैं। सकारात्मक ऊर्जा और महत्वकांक्षा से भरे युवा ही समाज की बेहतरी और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, पीटी, डंबल चलाने की क्रियाएं सिखाईं। प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य ने विद्यार्थियों को शिविर में सिखाई जा रही गतिविधियों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि युवा ही राष्ट्र निर्माण की रीढ़ होते हैं। शिविर में निदेशक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य पवन त्यागी, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, कपिल कुमार, काजल आर्य, सोनिका आर्य, प्रवीण तोमर आदि उपस्थित रहे।