फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मौसम में ठंडक बढ़ी, एक्यूआई 441 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिस तरह से मौसम में ठंडक बढ़ रही है, उसी तरह हवा में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जो खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। यहां सोमवार को एक्यूआई 441 रहा। प्रदूषण बढ़ने से स्थिति खराब हो रही है।
विज्ञापन

यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। सुबह व शाम को ज्यादा ठंड होने से लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है और सबसे खराब स्थिति सोमवार को हो गई, जिससे एक्यूआई 441 पर पहुंच गया। इस तरह प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, उससे स्थिति खराब होती दिख रही है। लोगों का गला खराब हो रहा है और आंखों में जलन की समस्या बढ़ने लगी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि इस तरह से प्रदूषण बढ़ने पर लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। जिन लोगों को सांस की बीमारी है, उनको घर से कम ही बाहर निकलना चाहिए। इसके अलावा मास्क व चश्मे लगाकर बाहर जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें