फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन के लिए गाड़ी में रखा सामान तो ग्रामीणों ने रोका

विज्ञापन
बालैनी के मुकंदपुर ओगटी गांव में पुलिस से नोंक-झोंक करते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पलायन के लिए गाड़ी में रखा सामान तो ग्रामीणों ने रोका
विज्ञापन

बागपत, बालैनी। मुकंदपुर ओगटी गांव में मकान बिकाऊ लिखकर पलायन के लिए गाड़ी में सामान रख रहे परिवारों को ग्रामीणों ने किसी मान-मनौव्वल करके रोका। वहां तीन दिन पहले हुए झगड़े में पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए रामकुमार पक्ष पलायन कर रहा था।
मुकंदपुर ओगटी गांव में रामकुमार और सुरजीत पक्ष में पुरानी रंजिश में हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 16 घायल हो गए थे। जिसमें बीट कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को जेल भेज दिया था। पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए रामकुमार, रविन्द्र और अमित के परिवारों ने अपने मकान पर मकान बिकाऊ है लिख दिया और परिवार के लोगों के साथ घर का सामान गाड़ियों में भरने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस पर सुनवाई करने के बजाय मुकदमा दर्ज कर कई निर्दोष को जेल भेजने का आरोप लगाया। उधर, रामकुमार पक्ष को पलायन करने से रोकने के लिए ग्रामीण मंगलवार देर रात तक मान-मनोव्वल करते रहे। उधर थाना प्रभारी का कहना है कि पलायन की बात गलत है। कुछ लोग गलत अफवाह फैला रहे है। बेगुनाहों को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

--
अधिकारियों से मिलेंगे
गांव छोड़कर जा रहे परिवार को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन परिवार रुकने के लिए तैयार नहीं है। गांव के सभी गणमान्य लोगों के साथ बुधवार को पुलिस अधिकारियों से मिला जाएगा। - सतेंद्र प्रधानपति ओगटी।
विज्ञापन

-
पिता पर आरोप लगाया
दोघट। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने डायल 112 पर कॉल कर पिता पर शादी तय करने का आरोप लगाया, जबकि वह शादी नहीं करना चाहती। सूचना पर पहुंची पुलिस पिता व पुत्री को लेकर थाने आ गई। जहां दोनों में समझौता होने के बाद वापस भेज दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों में समझौता हो गया।

मुकंदपुर ओगटी गांव में मकान की दिवार पर लिखा मकान बिकाऊ है- फोटो : BAGHPAT

मुकंदपुर ओगटी गांव में गाड़ी में रखा घर का सामान- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें